स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में भगवान राम के नाम को नहीं छोड़ा, सिंडीकेट बनाकर जमकर भ्रष्टाचार किया : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विधानसभा के तीसरे बुधवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही दो साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां बताई।

वहां विपक्ष यानी कांग्रेस नेताओं ने चर्चा के दौरान भाजपा सरकार राज्य पाल से सदन में झूठे आंकड़े पेश कराने का आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा, दो साल के भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सरकार झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है।मुख्यमंत्री साय ने कहा, कांग्रेस ने अपने शासन काल में जमकर भ्रष्टाचार की है। भ्रष्टाचार करने में भगवान राम के नाम पर बनाए जाने वाले रामवन गमन पथ में भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस छत्तीसगढ़ को सिंडिकेट बनाकर लूटने का काम किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला, शराब, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) सहित विभिन्न मामलों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ और भ्रष्टाचार के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा गया। भ्रष्टाचार के मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां होंगी।नक्सलवाद अब अंतिम सासें गिन रहामुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद और भ्रष्टाचार दो बड़ी बाधाएं रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

एक समय देश में 70 प्रतिशत से अधिक नक्सल गतिविधियां छत्तीसगढ़ में केंद्रित थीं और इसका कारण पूर्व सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति थी।बस्तर धरती का स्वर्गबस्तर को धरती का स्वर्ग बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और सुरक्षा बलों के कैंप खोले जा रहे हैं। जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां आज स्कूल की घंटी बज रही है।

उन्होंने बताया कि कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा की मां भी अब सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रही हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं। कॉरपोरेट घरानों को बस्तर सौंपने के आरोप खारिजमुख्यमंत्री साय ने कहा, बार-बार यह आरोप लगाया जाता है कि बस्तर को कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह निराधार है।

बस्तर के लोग कांग्रेस के भ्रम में न आएं। बस्तर में हम सिंचाई सुविधाएं बढ़ाना चाहते हैं, पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना चाहते हैं। बस्तर में होम-स्टे को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मार्ग पर आगे बढ़ रही है।

सरकार ने झूठा आंकड़ा पेश किया : विपक्षसदन में चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल, कवासी लखमा, संगीता सिन्हा सहित अन्य विधायकों ने साय पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष के विधायकों ने कहा, राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से सरकार ने झूठा आंकड़ा पेश किया है। भाजपा सरकार के दो साल में कांग्रेस प्रदेश के हर वर्ग के लोग परेशान है। किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा गया। बिजली बिल की सब्सिडी में कटौती की गई। पंचायतों में कोई काम नहीं हो रहा है।

लखमा ने नक्सल मुक्त अभियान की तारीफ कीसदन में चर्चा के दौरान कवासी लखमा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल मुक्त अभियान तारीफ की। इस अभियान के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि बस्तर शांति का टापू तो हो जाएगा, लेकिन वहां के जल-जंगल और जमीन को औद्योगिक घरानों को सौंपने से वहां के आदिवासियों का जीवन-यापन कैसे होगा। उन्होंने कहा, इस सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में आदिवासियों का मर्डर हो रहा है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button