कांग्रेस नेत्री ने किया भाजपा प्रवेश, ओम माथुर ने दी बधाई
टिकट कटने से परेशान विधायक हों या फिर बड़े नेता हर दिन कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर किसी दूसरे दल का हाथ थाम रहे
मुंगेली। विधायकों और युवा नेताओं के टिकट कटने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। टिकट कटने से परेशान विधायक हों या फिर बड़े नेता हर दिन कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर किसी दूसरे दल का हाथ थाम रहे हैं।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य और कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।

अंबालिका साहू कांग्रेस से बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी। वे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य भी हैं, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा में टिकट नहीं दिया तो शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अंबालिका साहू ने इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। अंबालिका साहू के साहू के कांग्रेस छोड़ते ही मानों राजनितिक गलियारे में हड़कंप मंच गया हो, अंबालिका साहू की सदस्यता के लिए बड़ा आयोजन किया था।
- ’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….
- सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…
- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..
- बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..



