भाजपा संगठन अब नए सिरे से सियासी जमीन तैयार करने का बना रही रणनीति, संगठन से लेकर सरकार के मंत्री-विधायकों की लगाई ड्यूटी

रायपुर। प्रदेश भाजपा अब धीरे-धीरे नई सियासी जमीन तैयार करने लगी है, ताकि सरकार के पांच साल पूरा होने के बाद चुनाव में इसका फायदा उठा सकें। बहरहाल साय सरकार को अभी ढाई साल से अधिक हो गए है। ऐसे में आखिरी के एक साल चुनावी साल रहेगा। इससे पहले ही भाजपा संगठन और सरकार मिलकर अब गांव चलो-बस्ती पहुंचो अभियान शुरू कर जमीनी हकीकत पता लगा रही है। इस कार्य में प्रदेश के बड़े भाजपा पदाधिकारियों, सरकार के मंत्रियों- विधायकों और सांसदों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अभियान का हिस्सा बनकर आम जनों से सीधा संवाद करेंगे।
12 अप्रेल तक चलेगा अभियान
हालांकि भाजपा का यह अभियान 7 अप्रेल से शुरू हो चुका है, जो 12 अप्रेल तक चलेगा। इस अभियान के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिल रहा है कि नहीं इसका पता लगाया है। यदि हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है,तो सिस्टम में कहां से चूक हो रही है, उसका पता लगाकर उसे ठीक किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के दौरान लोगों से सीधा संवाद कर सरकार के कामकाज से लोग कितने खुश है और कितने नाराज है। इसका आंकलन किया जाएगा। फिर नई रणनीति तैयार की जाएगी।
कुछ मंत्री और विधायकों ने शुरू कर दिया है अभियान
भाजपा के स्थापना दिवस के दिन से शुरू हुए अभियान में कुछ विधायक और मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने जगलदपुर तो वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायण क्षेत्र में उक्त अभियान शुरू लोगों से सीधा संवाद करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित अन्य मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को शुरू करेंगे।



