स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
खेलछत्तीसगढ़

रायपुर में RCB और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत से पहले मौसम बना विलेन, बारिश की आशंका, फैंस की बढ़ी चिंता…

रायपुर। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच शहीद वीरनारायण ङ्क्षसह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले जाने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। पिछले तीन-चार दिनों के हालात को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि खेल शुरू होने तक आसमान साफ हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी में शाम 4 बजे तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। इन दिनों प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। हालांकि कई बार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद न बारिश होती है और न अंधड़ चलता है। ऐसे में रविवार का मौसम देखने वाली बात होगी।

राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहे। इसलिए अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, जगदलपुर, पेंड्रारोड व अंबिकापुर में हल्की से तेज बारिश हुई है। 41 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 20.9 डिग्री रहा।

प्रदेश में अगले चार दिन अंधड़ व बारिश

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले 4 दिन अंधड़ चल सकता है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 11 मई से मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button