स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त का वितरण शनिवार को किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों को राशि जारी किए जाने के साथ ही राज्य के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 10 हजार 783.90 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है।

राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया है। इसी क्रम में 2 लाख 34 हजार वन पट्टाधारी किसानों तथा 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को भी योजना से जोड़ा गया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 2 लाख 80 हजार से अधिक नए किसान इस योजना के लाभार्थी बने हैं।

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत पिछले दो वर्षों में राज्य में 26 हजार 605 किसानों से 53 हजार 718 क्विंटल चना, 1 हजार 949 किसानों से 2 हजार 344 क्विंटल सरसों, 1,210 किसानों से 360 क्विंटल मसूर, 141 किसानों से 87 क्विंटल अरहर तथा 62 किसानों से 148 क्विंटल सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है।

तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल- ऑयलसीड्स के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 18 हाजर 747 हेक्टेयर क्लस्टर एवं 15 हजार 904 हेक्टेयर खंड प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम का और विस्तार किया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश के 57 हजार 625 किसान 23 हजार 050 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं।
इस अभियान के संचालन में 922 कृषि सखियां और 307 बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान समृद्धि, लाभकारी खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएम-किसान की 20वीं किस्त से लाखों किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए समय पर आर्थिक संबल मिलेगा।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button