Motorola Edge 70 Pro: शुरू हुई मोटोरोला के सबसे पावरफुल फोन की सेल, देखें कीमत और ऑफर्स…
Motorola Edge 70 Pro: शुरू हुई मोटोरोला के सबसे पावरफुल फोन की सेल, देखें कीमत और ऑफर्स...

Motorola Edge 70 Pro: पहली सेल को आकर्षक बनाने के लिए कंपनी सीधे तौर पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के लिए ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक डिस्काउंट के बाद इस फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा पुराने फोन को बदलने पर शानदार एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है। यह फोन तीन अलग-अलग फिनिश— पैनटोन चिकोरी कॉफी (वुड फिनिश), पैनटोन ज़िनफैंडेल (सैटिन लक्स फिनिश) और पैनटोन स्टॉर्मी सी (ट्विल फैब्रिक फिनिश) में उपलब्ध है।
कैमरा और प्रोसेसर: क्या है इसमें खास?
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप है। इसमें पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।
प्राइमरी कैमरा: 50MP का Sony LYTIA-710 सेंसर, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है।
पेरिसकोप लेंस: 50MP का पेरिसकोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x सुपर ज़ूम प्रो फीचर से लैस है। यह इस सीरीज के पिछले मॉडलों के मुकाबले सबसे बड़ा अपग्रेड है।
अल्ट्रा-वाइड लेंस: 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, जिसमें ऑटोफोकस और मैक्रो विजन का सपोर्ट मिलता है।
सेल्फी कैमरा: सामने की तरफ भी ऑटोफोकस के साथ 50MP का फ्रंट शूटर दिया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग और हैवी टास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm² का बड़ा वेपर चैंबर हीट सिंक कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी ने 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।
डिस्प्ले, बैटरी की मजबूती
फोन में 6.8 इंच का सुपर HD+ (1.5K) Extreme AMOLED quad-curved डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर मौजूद है।पावर बैकअप के लिए इस पतले स्मार्टफोन में एक बड़ी 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह तकनीक कम जगह में ज्यादा पावर बैकअप देती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 90W का टर्बोपावर वायर्ड चार्जर मिलता है, जबकि फोन 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 की डबल रेटिंग मिली है, साथ ही यह मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफाइड बॉडी के साथ आता है।



