Gold Silver Price Today : सोना सस्ता या महंगा,4K, 22K और 18K गोल्ड रेट जारी…

Gold Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 25 जून को घरेलू बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के बाद सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे। आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण सुबह के सत्र में MCX पर कारोबार बंद है, इसलिए घरेलू वायदा बाजार में नए भाव उपलब्ध नहीं हैं।
आज क्यों बदले सोने-चांदी के भाव
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े कारण हैं।अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने के संकेत, निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में बदलाव का असर बुलियन मार्केट पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर रही है।
IBJA पर लेटेस्ट गोल्ड रेट
24 कैरेट (999): 13,987 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट: 13,652 रुपए प्रति ग्राम
20 कैरेट: 12,449 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट: 11,330 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट: 9,022 रुपए प्रति ग्राम
दिल्ली और मुंबई में आज सोने का भाव



