महाराष्ट्र TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित करने का ऐलान…
महाराष्ट्र TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित करने का ऐलान...

मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है। महाराष्ट्र के ठाणे से TET का पेपर लीक होने की खबर है। MAHA TET परीक्षा में 4 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है।
वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। NEET परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था। इस बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे। हालांकि, आज यानी 27 जून को सुबह करीब 4 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने सदर इलाके में छापेमारी की। उन्हें जानकारी मिली थी कि भिवंडी में प्रश्न-पत्र में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में पेपर लीक की पड़ताल की गई। संदिग्धों के पास मिले प्रश्न पत्र, TET पेपर से हूबहू मैच हुए थे. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।



