स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत नाजुक, एम्स में भर्ती सांस लेने में हो रही रही तकलीफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भर्ती कराया गया था जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीजन बाई को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित अन्य जटिलताओं के कारण आईसीयू में रखा गया है। एम्स प्रबंधन द्वारा उनके स्वास्थ्य पर पल-पल की नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक उनकी स्थिति में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं देखा गया है।

70 वर्षीय तीजन बाई ने पंडवानी लोक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री, पद्मभूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मविभूषण’ से नवाजा जा चुका है। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य की खबर मिलते ही देश-प्रदेश के कलाकारों, प्रशंसकों और राजनेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button