स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण में कल 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूर्ण हो चूका है। इसके साथ ही 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। इस बीच भाजपा स्टार प्रचारक व भाजपा सांसद रविकिशन आज बिलासपुर दौरे पर हैं।
भाजपा सांसद रविकिशन का आज बिलासपुर के बिल्हा और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करेंगे। इसके बाद रोड शो कर रविकिशन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
बता दें कि पहले चरण के 20 सीटों पर हुए मतदान में कुल 76.26% वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा में 84.65% वोटिंग और सबसे कम बीजापुर विधानसभा में 46% वोटिंग हुई। कल छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
इतने प्रतिशत रहा वोटिंग
अंतागढ़- 70.72%
बस्तर- 71.39%
भानुप्रतापपुर- 79.10%
बीजापुर- 40.98%
चित्रकोट- 70.36%
दंतेवाड़ा- 62.55%
डोंगरगांव- 76.80%
डोंगरगढ़- 77.40%
जगदलपुर- 75%
कांकेर- 76.13%
कवर्धा- 72.89%
केशकाल- 74.49%
खैरागढ़- 76.31%
खुज्जी- 72.01%
कोंडागांव- 76.29%
कोंटा- 50.12%
मोहला-मानपुर- 76%
नारायणपुर- 63.88%
राजनांदगांव- 74%
पंडरिया- 71.06%