देवेंद्र नेता नहीं भिलाई का बेटा है : भिलाई की जनता

- भिलाई की जनता को देवेंद्र यादव पर विश्वास
भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक श्री यादव आम सभा लेना भी शुरू कर दिया है। बारी-बारी से हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाल कर जनसंपर्क कर रहे हैं।
भिलाई की जनता ने भी देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया है। शहीद वीर नारायण सिंह सहित विभिन्न वार्ड में हुए आम सभा में वार्ड के नागरिकों ने कहा कि देवेंद्र यादव नेता नहीं भिलाई का बेटा है। पूरे भिलाई को उनका विश्वास है। भिलाई की भलाई के लिए देवेंद्र यादव ने जितना काम किया है। जिस सिद्दत और लगन से काम करके पूरी प्लानिंग के साथ इन पांच साल में पूरे खुर्सीपार और छावनी में विकास की गंगा बहाकर पूरे क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है।
8 नवंम्बर को विधायक श्री यादव ने भिलाई नगर विधानसभा के कई वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली और आम सभा की। साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जीत का अशीर्वाद दिए। जनता ने श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया। डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिले, सभी परिवार का हालचाल पूछा। बड़े बजुर्गों को हाथ जोड़कर प्रमाण किए। युवाओं से हाथ मिलाए और गले मिलकर अभिवादन किए। हजारों की संख्या में युवाओं की टीम भी विश्वास यात्रा में पूरे विश्वास के साथ घूम रही है।

इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि जो लोग 15 साल राज किए। मंत्री रहे, लेकिन अपने बंगले से बाहर नहीं निकले। विकास के नाम पर लोगों का घर तोड़ दिए। सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिए। वे अब चुनाव में लोगों के बीच झूठ फैलने निकाले निकले है। ऐेसे लोगों पर भरोसा मत करना है। ये लोग अपने हमारे कांग्रेस पार्टी का झंडा निकाल रहे है। वॉल पेंटिंग को मिटा रहे हैं। लेकिन भिलाई की जनता के दिलों से देवेंद्र यादव को कभी नहीं मिटा पाएंगे। चाहे ये लोग कितना भी झूठ फैला ले।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
- होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
- रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….



