स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्य की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास, गरीबों के कल्याण और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के महज 12 दिनों के भीतर दो वर्षों के लंबित बोनस के रूप में प्रदेश के 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लिए गए ये निर्णय प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

आरमुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिली नई गति

18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास का सपना हुआ साकार

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास निर्माण का काम पिछली सरकार के कार्यकाल में रुक गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इन आवासों के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केवल आरमुड़ा गांव में ही 48 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इन परिवारों के पक्के आवास निर्माण के लिए लगभग 68 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पक्के आवास से गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल रहा है।

 

गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी भवन जैसी अधोसंरचनाओं के निर्माण से बच्चों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है और गुणवत्ता के साथ उनका निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का विस्तार करना है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आरमुड़ा के ग्रामीणों, पंचों, महिला समूहों की दीदियों एवं उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए विकास कार्यों में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button