दुर्ग. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राज्य के पाटन में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि बीजेपी की विश्वसनीयता पर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता है.
रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि बीजेपी केवल सरकार बनाने के नहीं, बल्कि समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है. उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि बीजेपी को संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिला तो अनुच्छेद 370, अयोध्या में राम मंदिर और तीन तलाक जैसे मुद्दों का हल किया गया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी की काम करने की एक शैली है, पार्टी के काम करने का एक तरीका है और हम लोग राजनीति करते हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, हम राजनीति करते हैं तो समाज बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं, देश बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं.

रक्षा मंत्री ने कहा, ”हमारी विश्वसनीयता पर भी कोई मां का लाल उंगली नहीं उठा सकता. हो सकता है हमारा कोई बीजेपी कार्यकर्ता कहता कुछ हो, करता कुछ हो, हो सकता है. जितना कहता हो उतना न कर पाता हो लेकिन पार्टी का जहां तक सवाल है, मैं अपने प्रेस के मित्रों से भी कहना चाहूंगा, 1951 से जब हम भारतीय जनसंघ के रूप में काम कर रहे थे तब से लेकर आज तक हमारा चुनावी घोषणापत्र उठाकर देख लीजिए, जो हमने कहा वो हमने किया.”
अनुच्छेद 370, राम मंदिर और तीन तलाक के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ये बोले 1951 में हम लोगों ने कहा था कि भारत की संसद के दोनों सदनों में हमको बहुमत मिल जाएगा, धारा (अनुच्छेद) 370, जिसके साथ जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार प्राप्त है, हम चुटकी बजाकर समाप्त कर देंगे और आपने देखा कि हमने उसे समाप्त कर दिया.
1984 से हम कहते चले आ रहे हैं कि जब तक हम केंद्र में आएंगे और संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिलेगा, अयोध्या की धरती पर भव्य राम का मंदिर बनकर रहेगा. अब 22 तारीख को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, 23 को हम-आप जाकर अपना शीश झुकाकर वहां पर राम लला के दर्शन कर सकते हैं.
हम लोगों ने कहा था, हम आएंगे, हम तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करेंगे और आपने देखा कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिलने के साथ बाद चुटकी बजाकर हमने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर दिया.
- राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..
- लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
- नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ…..



