छत्तीसगढ़चुनावदुर्ग संभागराजनीति
भूपेश कक्का के राज में बेमेतरा बना लव जिहाद का केंद्र, भाजपा सरकार भुवनेश्वर की हत्या करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल में डालेगी : अमित शाह
साजा में अमित शाह ने जनसभा के दौरान कहा की भाजपा सरकार भुवनेश्वर साहू की हत्या करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल में डालेगी। भूपेश कक्का के राज में बेमेतरा लव जिहाद का एक केंद्र बन गया था।
साहू समाज, लोधी समाज और गोंड समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं, लेकिन भूपेश सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। उनको केवल आप और आपका वोट ही जगा सकता है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। पहले चरण में भूपेश कक्का का सूपड़ा साफ हो गया है। पहले चरण के मतदान ने ये तय कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

ईश्वर साहू केवल एक प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि ये प्रतीक हैं न्याय की लड़ाई का
सट्टेबाज भी अब कह रहे हैं कि सट्टेबाजी करने वाली ये सरकार छत्तीसगढ़ से जा रही है। हमारे भाई ईश्वर साहू केवल एक प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि ये प्रतीक हैं न्याय की लड़ाई का। भूपेश कक्का की सरकार के कार्यकाल में ही साम्प्रदायिक तत्वों में भाई ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर को मार डाला था। भूपेश बघेल की सरकार ने इन्हें रुपये और नौकरी देने की कोशिश की। लेकिन इन्होंने इतनी गरीबी में भी वो सब ठुकराते हुए कहा कि मुझे केवल न्याय चाहिए।
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….
- आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..
- कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….
- तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा……



