स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

 जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई द्वारा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी

 श्री कुलेश्वर प्रसाद वर्मा,श्रीमती जंत्री बाई यादव,श्री राजेश कुमार ताम्रकार,श्री चन्द्रप्रकाश पवार, श्री श्रवण कुमार महोबिया एवं श्री गौकरण राम साहू है

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवकों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान करने से उन्हें पेंशन संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और यह जिला प्रशासन की कर्मचारी हितैषी पहल है।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button