PRSU: अगले सत्र से एम.काम, होटल मैनेजमेंट कोर्स पर दाखिला शुरू होने की संभावना
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अगले सत्र से एम.काम, होटल मैनेजमेंट कोर्स पर दाखिला शुरू होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नए कोर्स शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था। अनुमान था कि इसी वर्ष नए कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन अनुमति नहीं मिली।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नए कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने की पूरी संभावना है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इन दो विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू करने की कार्ययोजना बना रहा है। विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अभी साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई होती है। यहां पर पालिटिकल साइंस, फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू करने की योजना है।

पालिटिकल साइंस विभाग में पीजी स्तर पर राजनीति विज्ञान के साथ ही लोक प्रशासन की भी पढ़ाई होगी। एम.काम कोर्स शुरू करने के साथ ही पूरा सेटअप की भी मांग की गई है। एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। नए कोर्स को लेकर शासन की अनुमति का इंतजार है।
अध्ययनशाला में नए-नए कोर्स शुरू होने से छात्रों को लाभ होगा। पिछले कुछ वर्षों में जैमोलाजी, रिमोट सेंसिंग समेत नए कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अभी सिर्फ साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई होती है। इनमें अलग-अलग 26 अध्ययनशाला विभाग हैं। लेकिन कामर्स का डिपार्टमेंट नहीं है। इन विभागों में पीजी से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होती है।
- ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
- पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
- फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….
- औद्योगिक निवेश की दिशा में हब के रूप स्थापित हो रहा छत्तीसगढ़, नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से निवेश, रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा….



