PRSU: अगले सत्र से एम.काम, होटल मैनेजमेंट कोर्स पर दाखिला शुरू होने की संभावना
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अगले सत्र से एम.काम, होटल मैनेजमेंट कोर्स पर दाखिला शुरू होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नए कोर्स शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था। अनुमान था कि इसी वर्ष नए कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन अनुमति नहीं मिली।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नए कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने की पूरी संभावना है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इन दो विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू करने की कार्ययोजना बना रहा है। विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अभी साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई होती है। यहां पर पालिटिकल साइंस, फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू करने की योजना है।

पालिटिकल साइंस विभाग में पीजी स्तर पर राजनीति विज्ञान के साथ ही लोक प्रशासन की भी पढ़ाई होगी। एम.काम कोर्स शुरू करने के साथ ही पूरा सेटअप की भी मांग की गई है। एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। नए कोर्स को लेकर शासन की अनुमति का इंतजार है।
अध्ययनशाला में नए-नए कोर्स शुरू होने से छात्रों को लाभ होगा। पिछले कुछ वर्षों में जैमोलाजी, रिमोट सेंसिंग समेत नए कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में अभी सिर्फ साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई होती है। इनमें अलग-अलग 26 अध्ययनशाला विभाग हैं। लेकिन कामर्स का डिपार्टमेंट नहीं है। इन विभागों में पीजी से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होती है।
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….
- खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण….
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती….



