स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

नवा रायपुर में तीन दिन रहेगी राज्योत्सव की धूम, 1 नवंबर से होगी शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार भी राज्योत्सव का आगाज 1 नवंबर से होगा। इसका समापन 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह से होगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्योत्सव के शुभारंभ उत्सव पर देश के शीर्ष प्रमुख लोगों में से किसी एक को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्योत्सव के दौरान प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम-तूता में प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा और विकास पर फोकस

राज्योत्सव के दौरान हर साल सरकार की उपलिबधयों और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शन भी लगाई जाती है। इस बाद सभी विभागों को 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों एवं प्रदर्शनी की जानकारी उपलब्ध करनी होगी। इस बाद राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप में आयोजित करने पर जोर दिया जार हा है। इसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत, अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ भविष्य की दिशा और विकास पर फोकस रखा जाएगा, ताकि राज्योत्सव में आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ के विजन की भी जानकारी आसानी से मिल सकें।

तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा विभागीय प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएसआईडीसी, एनआरडीए, लोक निर्माण विभाग को मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल आंबटन, विकास प्रदर्शनी की व्यवस्था, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक एवं बैरिकेटिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंपर्क विभाग एवं चिप्स द्वारा प्रचार-प्रसार और हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम रायपुर एवं एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था करेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अग्निशमन व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विभाग चिकित्सा, एंबुलेंस तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button