स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह….

रायपुर: हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक सुरक्षित और पक्का घर हो, जहां वह सुकून और सम्मान के साथ जीवन बिता सके। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए अपना घर बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाने का माध्यम बन रही हैं।

ऐसी ही एक प्रेरक कहानी कोरबा शहर के जमनीपाली निवासी श्रीमती रमतला पटेल की है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच उनके लिए पक्के घर का सपना पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से उन्होंने अपने इस सपने को साकार किया।

कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में श्रीमती रमतला पटेल को उनके नए आवास की चाबी मिली। उनके लिए यह पल बेहद खास था। अपने नए घर में वे सुरक्षित छत के साथ सुकून और सम्मान से जीवन बिताएंगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने और उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत सुनिश्चित करने का माध्यम बन रहे हैं।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button