छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

रायपुर: सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओटेबंद निवासी श्री जय कुमार गायकवाड़ को जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि सुधारने के लिए दर्ज शिकायत पर राहत मिली है। ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें संशोधित जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

तहसील अहिवारा अंतर्गत ग्राम ओटेबंद निवासी श्री जय कुमार गायकवाड़ अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि के कारण परेशान थे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत तक पहुंचने के बाद नाम सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन, शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दस्तावेजों के आधार पर जारी हुआ संशोधित जन्म प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 19 अगस्त 2025 को संशोधित जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर आवेदक को उपलब्ध कराया गया। प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि दूर होने से श्री गायकवाड़ को राहत मिली। अब वे शासकीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों में संशोधित प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे।

आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान कर रही है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री जय कुमार गायकवाड़ की समस्या का निराकरण इसका एक उदाहरण है। जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button