रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच खेला जाना है। इसके लिए टिकट के दाम भी तय कर दिए गए थे, लेकिन रेट ज्यादा होने के कारण विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने फैसला लेते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के मैच की टिकट का अब न्यूनतम दाम 2 हजार रुपए कर दिया।
इसके अलावा छात्रों के लिए टिकट एक हजार रुपए में ही मिलेंगे। अभी तक टी-20 मैच के लिए 70 प्रतिशत टिकट की बुकिंग कर ली गई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मुताबिक पेटीएम में तकनीकी खराबी के चलते 2 हजार रुपए वाली टिकट के दाम की घोषणा ही नहीं की। पेटीएम से हुई गलती के बाद संघ ने 2 हजार और 3500 रुपए वाली टिकट के अलग स्टैंड बना दिए हैं। इसमें 3500 रुपए में टिकट खरीद चुके लोगों को मैच करीब से देखने का मौका मिलेगा। वहीं, 2 हजार रुपए वाली जनरल टिकट और स्टूडेंट गैलरी अलग-अलग होगी। हालांकि इस विवाद का हल निकालते हुए संघ ने नई रेट लिस्ट जारी की है। पहले जारी की गई लिस्ट में छात्रों के लिए एक हजार रुपए में टिकट तय की गई थी। इसके बाद 3500 से 25 हजार रुपए के टिकट उपलब्ध कराए गए थे।
ये है नई रेट लिस्ट
अपर स्टैंड- 2000, 3500
लोअर स्टैंड- 4000, 5000, 7500
सिल्वर स्टैंड- 10000
गोल्ड स्टैंड- 12500
प्लैटिनम स्टैंड- 15000
कॉर्पोरेट बॉक्स- 25000
- राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..
- लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
- नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ…..



