छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
New CM House : राज्य के मुख्यमंत्री का नया बंगला 8 एकड़ में बनकर तैयार, नए मुख्यमंत्री 14 जनवरी के बाद गृह प्रवेश कर सकते हैं

राज्य के मुख्यमंत्री का नया बंगला बन कर तैयार हो गया है। नवा रायपुर में करीब 8 एकड़ में बने इस आलिशान बंगले में नए मुख्यमंत्री 14 जनवरी के बाद गृह प्रवेश कर सकते हैं। सीएम हाउस के साथ ही नवा रायपुर में मंत्रियों और अफसरों के भी बंगले बनकर तैयार हो गए हैं।
नवा रायपुर के सेक्टर-24 में लगभग 8 एकड़ में बने सीएम हाउस की लगात करीब 65 करोड़ बताई जा रह है। कई तरह की आधुनिक सुविधाएं से लैस यह बंगला पूरी तरह हाईटेक है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिनकी मॉनिटिरिंग कंट्रोल रुप में की जाएगी।
नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के साथ ही मंत्रियों के आवास और स्पीकर हाउस भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। सभी बंगालों की बाहरी डिजाइन एक जैसी है। इन बंगलों में भी कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
नवा रायपुर में सीएम हाउस और मंत्रियों के निवास के साथ ही नया राजभवन और विधानसभा भवन भी बन रहा है। सभी भवनों को 2022 के अंत तक तैयार हो जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से कुछ समय के लिए इन भवनों का निर्माण कार्य रुक गया था। अफसरों के अनुसार विधानसभा को छोड़कर अन्य सभी भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ भवनों में फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में चल रहा है।
- पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
- स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..
- बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….



