अंतराष्ट्रीयगम्मतभारत
शानदार चुनावी जीत पर BJP को अमेरिकी गायिका की बधाई
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। भाजपा की शानदार चुनावी जीत पर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
भारत की पहली पसंद मोदी
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा की जीत, अगले साल पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत जीत का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर भारत की पहली पसंद मोदी हैं। इसके अलावा वह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।
इसलिए भारत में हैं लोकप्रिय
41 वर्षीय मिलबेन भारत में राष्ट्रगान और भक्ति भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ की प्रस्तुति के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ गाया था। वह पहले भी कई बार पीएम मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं।
- सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
- फिल्म ‘Hanuman Ansh का शानदार प्रदर्शन, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को घर में घुसकर मारने की धमकी, पद्मावत के जौहर सीन पर दिया था बयान
- नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
- छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……



