मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे।
इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने ‘मोदीजी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए।
बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। बैठकों में पीएम मोदी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने जताया संतोष, कहा- मिला पूरा सहयोग…..
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया रामपुर स्थित एमएम हेचरी का निरीक्षण, 65 एकड़ जलक्षेत्र में विकसित हैचरी में तेलापिया, पगेशियस एवं रोहु प्रजाति के सालाना 11 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन…
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांकेर आगमन पर आत्मीय स्वागत…..
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी….
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान….



