ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री की तबीयत बिगड़ी तो एक रुपये में उपचार
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट का नया सेटअप खुलेगा। इसमें आनकॉल चिकित्सक होंगे। ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सक एक फोन पर मौजूद होंगे। एक रुपये में उपचार और दस रुपये में कई प्रकार की जांच होगी। यही नहीं, यहां एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। शुरू में दस बेड का यूनिट होगा।
दुर्घटना चिकित्सा राहत वैन भी कैंट स्टेशन पर होगी। इसमें सभी चिकित्सकीय उपकरण और दवाएं होंगी। कहीं से भी दुर्घटना आदि की सूचना मिलने पर इस वैन के चिकित्सकीयकर्मी सभी संसाधन लेकर ट्रेन से रवाना हो जाएंगे। प्लेटफाॅर्म पर इमरजेंसी सेंटर भी बनाने का प्रस्ताव है।
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीपीएमडी) के. श्रीधर ने कैंट स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट खुलने वाली जगह और अन्य संसाधनों की पूरी जानकारी ली है। संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा है।
बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर इमरजेंसी सेंटर खाेले जाने वाले स्थानों को चिह्नित किया। अब तक ट्रेन में यदि किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे कोच से उतारकर नजदीकी रेल स्वास्थ्य केंद्र या फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।
साफ-सफाई से दिखे संतुष्ट, खाद्य स्टालों पर गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश
सीपीएमडी के. श्रीधर कैंट स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। मगर, खाद्य स्टालों के निरीक्षण में गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों का गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….
- तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….
- केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…



