राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे। कैलाश चौधरी और अनीता भदेल डिप्टी सीएम होंगे।
भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद थे।
इससे पहले राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक सभी विधायक बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गय थे। बैठक सायं चार बजे शुरु होनी थी लेकिन उससे करीब 20-25 मिनट पहले ही शुरु हो गई। बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
- जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….
- भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……
- जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….



