राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे। कैलाश चौधरी और अनीता भदेल डिप्टी सीएम होंगे।
भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद थे।
इससे पहले राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक सभी विधायक बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गय थे। बैठक सायं चार बजे शुरु होनी थी लेकिन उससे करीब 20-25 मिनट पहले ही शुरु हो गई। बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
- जब न्याय की प्रतीक्षा प्रतिशोध में बदल जाती है, सामाजिक चिंतक एवं लेखक कैलाश चन्द्र द्वारा विशेष लेख
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
- सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……



