क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस आयोजित, सैकड़ों स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा
क्रेडा विभाग द्वारा १४ से २० दिसंबर तक मनाया जा रहा ऊर्जा संरक्षण सप्ताह
रायपुर. प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस Energy Conservation Day मनाया जाता है। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है। इसी कड़ी में क्रेडा विभाग रायपुर द्वारा भी 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है.
बीते 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा जिले के ऊर्जा गार्डन रायपुर में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया. जिसमें जिलें के लगभग 100-150 स्कूली बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया .
कार्यक्रम के दौरान ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन, एवं जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से अपने मन के विचारों को ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन के माध्यम से कागजों पर उकेरा. साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई. इस दौराण बच्चों को विभाग द्वारा सर्टिफिकेट और इनाम भी दिया गया.
इस अवसर पर क्रेडा विभाग के अधीक्षण अभियंता बी बी तिवारी, कार्यपालन अभियंता जे एन बैगा, जिला प्रभारी सिद्धार्थ कमाविसदार, सहायक अभियंता आदित्य बघेल, उप अभियंता नाथू राम मांडवी एवम अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे l
- श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
- साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव, आदेश जारी
- जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…



