Quick Feed

इंडोनेशिया की एक शादी में लगा बॉलीवुड गाने का तड़का, SRK की इस फिल्म का गाना गाकर सिंगर ने लूट ली महफिल

इंडोनेशिया की एक शादी में लगा बॉलीवुड गाने का तड़का, SRK की इस फिल्म का गाना गाकर सिंगर ने लूट ली महफिलसोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें लोग बॉलीवुड गानों पर रील्स बानते नजर आते हैं. यूं तो दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिन पर बॉलीवुड की फिल्मों और गानों का क्रेज देखते ही बनता है. कभी कोई विदेशी बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आता है, तो कभी बॉलीवुड गानों को गाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक शख्स शादी समारोह में मेल-फीमले दोनों की ही आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है शख्स बड़ी ही नजाकत के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ‘हमको हमी से चुरा लो’ गाना गा रहा है.यहां देखें वीडियोDon’t miss the “Pass aao gale se laga lo” ???? pic.twitter.com/SwIITbreiq— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) June 18, 2024सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को यो यो फनी सिंह नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो इंडोनेशिया की किसी शादी समारोह का है, जहां एक शख्स ‘मोहब्बतें’ फिल्म का ‘हमको हमी से चुरा लो’ गाना गाता नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि शख्स मेल और फीमेल दोनों की आवाज में यह गाना गा रहा है, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए. इंडोनेशियाई सिंगर बड़े ही आराम से और फुल कॉन्फिडेंस के साथ हिंदी गाना गा रहा है. सोशल मीडिया पर शख्स के इस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं और शख्स के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.महज 39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 39 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 9 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, इस बंदे को बॉलीवुड में ट्राई करना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, सिंगर की फीमेल आवाज मेल आवाज से बेहतर है. ये Video भी देखें:

वीडियो में एक शख्स शादी समारोह में मेल-फीमले दोनों की ही आवाज में शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ‘हमको हमी से चुरा लो’ गाना गाता नजर आ रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button