परिवार और मां की खातिर घर लौटेंगे अभय सिंह? IIT बाबा के पिता ने NDTV को बताया सबकुछ

परिवार और मां की खातिर घर लौटेंगे अभय सिंह? IIT बाबा के पिता ने NDTV को बताया सबकुछ
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे आस्था के महापर्व महाकुंभ (Maha Kumbh Mela 2025)में आए कई ऐसे संन्यासी हैं, जो अब तक गुमनामी में रहकर आध्यात्मिक जीवन का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब लाइमलाइट में आ गए हैं. महाकुंभ मेले में आए ऐसे ही एक संन्यासी हैं अभय सिंह. इन्हें ‘IITian बाबा’, ‘मसानी गोरख बाबा’ और ‘इंजीनियर बाबा’ के नाम से जाना जाता है. इंटरनेट पर इनकी तस्वीरें और इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं. अभय सिंह बॉम्बे IIT से एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं. दिल्ली और कनाडा में नामचीन कंपनी में काम कर चुके हैं. फिर सबकुछ छोड़कर वह संन्यासी बन गए. NDTV को दिए इंटरव्यू में अभय सिंह ने बताया कि कैसे परिवार में हो रहे झगड़ों की वजह से वह परेशान रहने लगे थे. आखिरकार वैराग्य लेने का फैसला लिया. इस इंटरव्यू के बाद अब अभय सिंह के पिता का बयान आया है. इंजीनियर बाबा के पिता करन ग्रेवाल ने NDTV से कहा, “हम चाहते हैं कि अभय सिंह घर लौट आए.” उन्होंने कहा, “लेकिन हम ये भी जानते हैं कि इतना कुछ हासिल करने के बाद अभय सिंह के लिए आध्यात्म का रास्ता छोड़कर घर लौटना मुमकिन नहीं है. हमारा बेटा आध्यात्म की राह पर बहुत आगे निकल चुका है.”क्या आप अपने बेटे को वापस चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में ग्रेवाल कहते हैं, “बिल्कुल. मैं चाहता हूं कि अभय सिंह अपने घर अपने परिवार के पास लौट आए. उसकी मां ने उसे घर लौटने के लिए कहा था, ताकि वह परिवार का ख्याल रख सके. लेकिन उसने कहा था कि एक बार संन्यासी बनने के बाद ऐसा करना संभव नहीं है.”हमेशा से रहे आजाद ख्यालकरन ग्रेवाल ने बताया, “अभय सिंह हमेशा से आजाद ख्याल रहा है. उन्होंने जो फैसला ले लिया, वो ले लिया. मेरी समझ से हर किसी को अपनी जीवन अपनी इच्छा से जीने का हक है. अभय ने भी वही किया. मैं उस पर दबाव नहीं डाल सकता.”आखिरी बार बेटे को समझाने की करेंगे कोशिशक्या वह आखिरी बार अपने बेटे को समझाने की कोशिश करेंगे? करन ग्रेवाल ने कहा, “मैं कोशिश करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्तर पर पहुंचने के बाद वह हमारी बात सुनेगा… इसकी गुंजाइश नहीं है.”आस्था के महापर्व पर सियासत बेचैन क्यों? अखिलेश यादव के सवालों पर NDTV ने बताई सच्चाईअभय सिंह ने मेंटल हेल्थ पर की थी बातIIT बाबा अभय सिंह ने बुधवार को NDTV को दिए इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि कैसे बचपन में मां-बाप के बीच रोज होते झगड़ों से उनका मेंटल हेल्थ खराब होने लगा था. वह ट्रॉमा में रहते थे.मां-पिता के झगड़ों की वजह से चुना एकांत जीवनअभय सिंह ने बताया था कि वह घर के झगड़ों से बचने के लिए शाम से रात तक सोए रहते थे और देर रात उठकर पढ़ाई करते थे. जब उनसे शादी न करने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि अपने मां-बाप के झगड़ों को देखकर उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला लिया. आखिरकार उन्होंने एकांत और आध्यात्मिक जीवन चुना.महाकुंभ में भीड़ देख स्टीव जॉब्स की पत्नी को हुई एलर्जी, तबीयत खराब होने के चलते नहीं कर पाईं अमृत स्नान
