स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

सिगरेट के दाम में इजाफा का ऐलान, शेयर बाजार में बढ़ा दबाव

नई दिल्‍ली। सिगरेट बनाने वाली कंपनियों ने सिगरेट के दाम में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है।ITC लिमिटेड ने कुछ कैटेगरी में सिगरेट की कीमतों में तेज बढोतरी की है।कंपनी ने एक्‍सपाइज बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए सिगरेट के दाम मे इजाफा किया है। सिगरेट की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 10 रुपये तकी की बढ़ोतरी हुई है।

अलग-अलग कैटेगरी में सिगरेट के दाम में इजाफा हुआ है। Godfrey Phillips India ने Marlboro Compact की कीमत 9.5 रुपये प्रति स्टिक से बढ़ाकर 11.5 रुपये प्रति स्टिक कर दी है। इस बीच, सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।अब कितनी महंगी हुईं सिगरेटआईटीसी के 50 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍से वाले सिगरेट में इजाफा देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही कंपनी 74mm कैटेगरी में कीमत बढ़ोतरी के साथ ही नए प्रोडक्‍ट्स पेश करने की भी योजना बना रही है। Dual Sensory Filter Technology के साथ 64mm से बड़ी सिगरेट के दाम प्रति स्टिक 1 से 2 रुपये का इजाफा हुआ है। किंग साइज फिल्‍टर टिप वाले 74mm कैटेगरी में 7 रुपये तक का इजाफा हुआ है। स्लिम्‍स 64mm कैटेगरी की सिगरेट में 6.21 रुपये एक्साइज बढ़ोतरी के मुकाबले 5 से 10 रुपये कीमतों में इजाफा हुआ है।

फरवरी 2026 से लागू हो चुकी है बढ़ोतरी गौरतलब है कि सरकार ने 1 फरवरी 2026 से सिगरेट समेत तंबाकू उत्‍पादों पर एक्‍स्‍ट्रा डयूटी लगा दिया है, जिसके बाद से कंपनियों पर राजस्‍व का दबाव बढ़ा रहा था, लेकिन अब इन कंपनियों ने कीमतों में इजाफा कर दिया है।

कंपनियों के पोर्टफोलियो में शामिल सिगरेट के दामों में 2 रुपये लेकर 10 रुपये तक का इजाफा किया गया है।शेयरों में आई तेजी आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 3 प्रतिशत से ज्‍यादा की तेजी देखी, क्योंकि कंपनी द्वारा सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें आईं।

एनएसई पर आईटीसी के शेयर ₹318.45 पर बढ़त के साथ खुले और दिन के दौरान ₹328.05 के उच्चतम स्तर तक पहुंचे, जो 3.18 फीसदी की तेजी थी। हालांकि कारोबार बंद होने तक यह शेयर 2.34% चढ़कर 325.40 रुपये था। इसी के साथ ही गॉडफ्रे फिलिप्‍स का शेयर 2.50 फीसदी चढ़कर 2,065 रुपये पर बंद हुए।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button