कांग्रेसी शासन के दौरान पुराना मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य की श्रेणी में आते थे, हमारी सरकार बनी तो 15 वर्ष में इस राज्य को विकसित किया : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर सरकार पर निशाना साधा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah आज 17 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव में एक सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर सरकार पर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा- भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग कराकर मार दिया।

भाजपा ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के तौर पर उनके पिताजी श्री ईश्वर साहू को हमने चुनाव के मैदान में उतारा है.
गृह मंत्री ने कहा- मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को याद कराने आया हूं कि इस राज्य का निर्माण हमारे प्रिय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। कांग्रेसी शासन के दौरान पुराना मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य की श्रेणी में आते थे। लेकिन जब यहां डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी, तो 15 वर्ष में इस बीमारू राज्य को विकसित बनाने का काम किया गया।
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त है और भाजपा को लाने का मन बना चुकी है। बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन से पहले आयोजित सभा में शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव केवल सरकार बनाने या विधायक चुनने का नहीं अपितु मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम भविष्य वाला छत्तीसगढ़ बनाने का चुनाव है।
रमन सिंह नें लोगों का जताया आभार
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। रमन सिंह ने राजनांदगांव में आमजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है।15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया। पांच सालों में कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव के साथ भी कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए।
- खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
- छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….
- प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..



