
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी धीमी गति को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है. बृजमोहन ने कहा कि धान बेचने के लिए कम किसान नहीं पहुंच रहे, बल्कि किसानों को ये विश्वास है कि राज्य में बीजेपी की सरकार आएगी. लोगों को पीएम मोदी की 3100 रूपये की दर से 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी है पर विश्वास है.
कांग्रेस के 3200 रुपए क्विंटल देने वाले सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 3200 रूपये की दर से 20 क्विंटल धान की कीमत 64 हजार रूपये होती है. जबकि 3100 रूपये क्विंटल की दर से 21 क्विंटल का दाम 65 हजार रूपये होता है. किसानों को ज्यादा कोई दे रहा है तो बीजेपी दे रही है. बीजेपी किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी देगी. यह कर्ज माफी से कहीं ज्यादा है. 70% किसान छोटे किसान हैं, छोटे किसानों को जब चार किस्तों में अतिरिक्त पैसा मिलता है तो उसकी कोई उपयोगी नहीं रह जाती है. हम किसानों को एक साथ पैसे देंगे तो वो उनके बच्चों के लिए परिवार के लिए कुछ काम आएगा.

बृजमोहन ने कांग्रेस पर पीएससी घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले की वजह से नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है. 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है. पूरे प्रदेश का युवा कांग्रेस से नाराज है, उनको ऐसा लगता है कि घोटाला 2023 में नहीं हुआ 2018 से हुआ है.
- खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
- छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….
- प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..



