भारत
अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

रामनगरी अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन की भी सौगात मिलने जा रही है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से भी जोड़ेगी।
लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है। प्लेन रूपी इस ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे। आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे।इससे अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय हो सकेगी।
- 15 दिन की छुट्टी का ऐलान, दशहरा दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….
- सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….



