छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, दशहरा और दिवाली पर 6-6 दिन की छुट्टी, 64 दिनों का अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। कुल 64 दिनों तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है।
दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अवकाश को लेकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। विभागीय आदेशानुसार प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य शासन ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश में दीपावली और दशहरा पर छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए भी आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इसमें छह दिनों तक दशहरा की छुट्टी और छह दिन तक दीपावली पर अवकाश रहेगा।

वहीं छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और 45 दिन ग्रीष्मकालीन छुट्टी भी शामिल है। ये है छुट्टी का शेड्यूल प्रदेश में 23 अक्टूबर से छुट्टी शुरू हो जाएगी। दशहरे पर स्कूलों में 23 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा शीतकालीन 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक स्कूलों में में छुट्टी रहेगी।
- सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
- फिल्म ‘Hanuman Ansh का शानदार प्रदर्शन, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को घर में घुसकर मारने की धमकी, पद्मावत के जौहर सीन पर दिया था बयान
- नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
- छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……



