अंतराष्ट्रीयभारत
विंटर सोल्सटिस : आज साल की सबसे लंबी रात, 16 घंटे छाया रहेगा अंधेरा
आज साल की सबसे लंबी रात आज होगी। आज 21 दिसंबर को करीब 16 घंटे अंधेरा छाया रहेगा। जबकि दिन सिर्फ 8 घंटे का होगा। इसे विंटर सोल्सटिस कहते हैं । ये वो समय होता है जब सूर्य की किरणें बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर रहती हैं और साल के सबसे छोटे दिन को विंटर सोल्सटिस कहते हैं।
आज के दिन सूरज से धरती की दूरी ज्यादा हो जाती है यही कारण है कि सूर्य की किरणें बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर रहती हैं। आधिकारिक तौर पर इसी दिन से ठंड के मौसम की शुरुआत होती है. वहीं समर सोल्स्टिस 21 जून को होता है.आईए जानते है क्या होता है सोल्सटिस?
सॉल्स्टिस का मतलब क्या है?
सॉल्स्टिस शब्द लैटिन सोल (सूर्य) और सिस्टर (न घूमना) से बना है। सॉल्स्टिस के दैरान पृथ्वी के दोनें ध्रुव सूर्य से दूर होते जाते हैं जबकि सूरज स्थिर रहता है। गर्मी के मौसम में दक्षिणी ध्रुव जबकि सर्दी में उत्तरी ध्रुव सूर्य से अधिकतम दूरी पर होते हैं। सर्दी के मौसम में धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव सूर्य से दूर हो जाता है जबकि दक्षिणी ध्रुव नजदीक आता है। इसलिए उत्तरी गोलार्द्ध दिन छोटा और रात बड़ी होती है जबकि इसके उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन बड़ा और रात छोटी होती है। वहीं बता दें कि दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों जैसे की ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के देशों में गर्मी की शुरुआत होगी।
- सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
- सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..
- ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
- पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..
- फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..



