Arunachal Pradesh Election Results 2024 LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत, देखें अपडेट्स
Arunachal Pradesh Election Results 2024 LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में BJP को बहुमत, देखें अपडेट्सArunachal Pradesh Assembly Election Results 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 2 जून को काउंटिंग हो रही है. अरुणाचल प्रदेश में भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर हैे. अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. अरुणाचल प्रदेश में आज केवल 50 सीटों पर ही काउंटिंग हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी पहले ही निर्विरोध 10 सीटे जीत चुकी है. बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं कांग्रेस ने केवल 34 विधानसभा सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे. अरुणाचल में बीजेपी को मिल रही बहुमत को देखते हुए पार्टी नेताओं में जश्न और उत्साह का माहौल है. इतना ही नहीं इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू भी हो गया है. वहीं अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी पार्टी नेताओं की जीत की शुभकामनाएं दी है.यह भी पढ़ें : हर चुनाव में चौंकाने वाला एग्जिट पोल का चाणक्य, बीजेपी को कितनी सीटें दे रहा, क्या इस बार भी सब होंगे हैरानLIVE Updates on Arunachal Pradesh Assembly Election Results 2024