Quick Feed

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद, CM की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद, CM की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाईकथित आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत अर्जी और सीबीआई द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई कर सकता है. मामलों की सूची के अनुसार न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ मामले में सुनवाई कर सकती है.शीर्ष अदालत ने 23 अगस्त को सीबीआई को मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने की अनुमति दी थी और केजरीवाल को प्रत्युत्तर के लिए दो दिन का समय दिया था.केजरीवाल ने जमानत से इनकार किए जाने के खिलाफ और मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच अगस्त के आदेश को चुनौती दी है.आप संयोजक को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर एजेंसी से जवाब मांगा.दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी मामले की सुनवाई. सीएम केजरीवाल को पहले ईडी ने अरेस्ट किया था लेकिन उस मामले में जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल से ही गिरफ्तार कर लिया था. 

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी मामले की सुनवाई.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button