Quick Feed

डोनाल्ड ट्रंप के दांव पर अब चीन का पलटवार, अमेरिका से इन चीजों के आयात पर 15% टैरिफ लगाया

डोनाल्ड ट्रंप के दांव पर अब चीन का पलटवार, अमेरिका से इन चीजों के आयात पर 15% टैरिफ लगायाचीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर छिड़ता दिख रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक देशों से आयात पर टैरिफ (टैक्स) लगा रहे हैं और इसने वर्ल्ड इकनॉमी में खलबली मचा दी है. ट्रंप ने मंगलवार, 4 मार्च को चीन पर टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया. अब जवाबी एक्शन लेते हुए चीन ने कई अमेरिकी आयातों पर 15% की टैरिफ लाद दिया है.बीजिंग के वित्त मंत्रालय ने चिकन, गेहूं, मक्का और कपास सहित कई अमेरिकी कृषि आयातों पर 15% टैरिफ की घोषणा की है. साथ ही सोयाबीन, पोर्क, बीफ, फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों जैसे अन्य उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाया है. ये टैक्स 10 मार्च से लागू होंगे. साथ ही चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने 10 अमेरिकी कंपनियों को तथाकथित “अविश्वसनीय इकाई सूची” (unreliable entity list) में और 15 अमेरिकी संस्थाओं को निर्यात नियंत्रण सूची में जोड़ा है, जो आज से प्रभावी हो जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया. अब जवाबी एक्शन लेते हुए चीन ने कई अमेरिकी आयातों पर 15% का टैरिफ लाद दिया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button