भूपेश सरकार ने प्रदेश की माताओं बहनों के साथ किया छल, कांग्रेस के घोषणाओं पर विश्वास नही : अरूण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव अपने अंतिम चरम पर है। दूसरे चरण का चुनाव 17 नवम्बर को होना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री बघेल के घोषणा को लबारी बताया है। साव ने कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ के जनता को ठगने का काम किया है।
महिलाओं को शरा आउटबबंदी के नाम पर छलने का काम किया है। महिला स्वसहायता समूह का कर्ज माफ करने का वादा केवल वादा रह गया। ऐसे समय में भाजपा के घोषणा पत्र आने के बाद हार मान चुकी कांग्रेस पार्टी ने आनन फानन में घोषणा पत्र जारी किया। कर्ज माफी के अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ है भी नही। महिलाओं को ठगने वाली कांग्रेस पार्टी ने महतारी वंदन योजना को भी कॉपी कर लिया।
अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है”राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ की हमारी माताएं- बहनें पूछ रही हैं…5 साल पहले किया 500रु/माह देने का वादा करने वाले, शराबबंदी का वादा करने वाले किस मुंह से 15000/- देने का वादा कर रहे हैं❓आईना देख पाते होंगे❓@RahulGandhi”अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ के विकास से कोई लेना देना नही है। छत्तीसगढ़ को पांच साल लूटने का काम किया भ्रष्ट भूपेश सरकार ने। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है। भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी इस उद्देश्य के साथ जनता भाजपा के साथ है।