स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़चुनावराजनीति

भाजपा ने छत्तीसगढी को दिया भाषा का दर्जा , राजा व साहू का हिसाब करने में लगे भूपेश : अमित शाह…

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भाजपा के नामांकन रैली में भूपेश सरकार के घोटालों की पोल खोली। वहीं भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कांग्रेस के तुष्टिकरण को नकार भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने की अपील की। वही अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य की भाषा का दर्जा देने काम भाजपा ने किया। किसानों को 14 प्रतिशत ब्याज से मुक्त कराने का काम रमन सिंह सरकार ने किया। सबसे पीडीएस व्यवस्था इस छत्तीसगढ़ में लागू हुई। आदिवासी व दलितों को अधिकार देने का काम किया।

राजा व साहू का हिसाब करने में लगे भूपेश

भूपेश बघेल ने 5 साल में क्या किया। उनके पास (भूपेश) हिसाब देने का स्वभाव नहीं है। वे अभी राजा साहब (टीएस सिंह) व ताम्रध्वज साहू से हिसाब करने में पड़े हो। घोटालों की इनकी सूची कही नहीं देखी। 2 हजार करोड़ रुपए शराब घोटाला किया। इनके आपिस के अधिकारी जेल में जाते है। इनको शादी में भी चैन नहीं है, ये कही मुंह न खोल दें, इसलिए घर में शादी नहीं करते हैं।

शाह ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार की चेन बनाई है। ऊपर से लेकर नीचे तक सब भ्रष्टाचार में लिप्ट है। महादेव एप में 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने का काम भूपेश बघेल सरकार ने किया है। इन्होंने बच्चों को नौकरियों को भी नहीं छोड़ा। पीएससी घोटाला कर बच्चों की नौकरी में कटकी लेने का काम किया।

अमित शान ने भूपेश सरकार के वादे याद दिलाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को महतारी सम्मान के तहत 4 मुफ्त सिलेंडर देना था लेकिन नहीं दिया। 50 हजार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती, 50 प्रतिशत शहरी संपत्ति आधा करने का वादा, पूर्ण शराबबंदी के वादा, बिजली बिल आधा करने का वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने 315 वादे पूरे नहीं किए है। इन्होंने चरण पादुका छिन ली। साड़ी वितरण योजना बंद कर दी।

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग खुशहाल नहीं है। केवल गांधी परिवार अकेला खुशहाल है। वोट बैंक की राजनीतिक के चलते भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी है। ये प्रदेश कौमी दंगे का केंद्र नहीं बनना चाहिए। भुवनेश्वर साहू को न्याय मिलना चाहिए। अगर कांग्रेस फिर से चुनकर आई तो तुष्टिकरण की राजनीतिक आगे बढ़ाएगी। एक बार कमल फूल की सरकार बना दो, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उसे वसूलेंगे, और उनको उलटा लटकाने का काम करेंगे।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश में 2004 से 14 तक कांग्रेस की सरकार थी, इन 10 सालों में छत्तीसगढ़ को आपने क्या दिया। 10 साल में 77 हजार करोड़ रुपए दिए। लेकिन मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 9 साल (2014-23) में तीन लाख एक हजार करोड़ रुपए दिया। रमन सरकार ने 150 दिन मनरेगा में मजदूरी दी, राज्य में मातृत्व अवकाश दिया। महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button