स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

brick kiln death : ईंट भट्टा में दर्दनाक घटना, दम घुटने से 5 की मौत, एक घायल

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

महासमुंद। brick kiln death महासमुंद जिले के ईट भट्टा में 5 मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य मजदूर घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर काम के बाद ईंट भट्टा के ऊपर ही सो गए थे। सुबह सभी मृत मिले। घटना बसना के गढ़फुलझर की है।

brick kiln death पुलिस जांच जारी

brick kiln death पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फॉलो करें क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए बनाए चबूतरे के ऊपर सो  गए थे। भट्टे में आग लगी थी। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने की सहायता की घोषणा

महासमुंद जिला के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूदी दी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Rहासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है । जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृत श्रमिकों शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।

इसे भी पढ़े- The Elephant Whispers को ऑस्कर अवॉर्ड, भारत को शॉर्ट फिल्म में मिला पहला पुरस्कार

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button