स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Budget 2025 Speech Live: वित्तमंत्री पेश कर रही हैं बजट, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

Budget 2025 Speech Live: वित्तमंत्री पेश कर रही हैं बजट, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाUnion Budget 2025 LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी शनिवार 1 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी. आम बजट 2025-26 सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट है. वित्त मंत्री लगातार लगातार 8वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी. आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को अपना बही खाता सौंपा. राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने की मंजूरी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं.बजट पेश होने से पहले हर किसी के मन में यह सवाल है कि इस बार आम से लेकर खास लोगों के वित्त मंत्री सीतारमण के पिटारे से क्या निकलेगा? एक तरफ टैक्सपेयर्स वित्त मंत्री से टैक्स में राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वहीं, किसानों से लेकर मिडल क्लास और महिलाओं को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. आज बजट के दिन शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है.Here are the Live Updates of Union Budget 2025:

Budget 2025-26 LIVE Updates: संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट को मंजूरी दे दी है.अब पूरे देश की नजर इस बजट पर टिकी है कि इसमें आम जनता, उद्योग और अर्थव्यवस्था के लिए क्या खास होने वाला है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button