Maoist IED : माओवादियों के आईईडी ब्लास्ट में CAF जवान शहीद, सर्च आपरेशन पर निकले थे जवान


बीजापुर। Maoist IED बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर बम आईईडी की चपेट में एक सीएएफ का जवान आ गया। ब्लास्ट में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिससे जवान शहीद हो गया। शहीद का नाम विजय यादव बताया जा रहा है। वे एसीपी असिस्टेंस प्लाटून कमांडर के तौर पर बीजापुर में पदस्थ थे।
टेकरी में Maoist IED ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, एटेपाल कैंप से एक किमी दूरी पर टेकरी में यह ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है की जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने तीमेंनार कैंप से निकले थे। उसी दौरान आईईडी के चपेट में आने से जवान शहीद हो गए। घटना मीरतुर थाना इलाके की है।
फॉलो कारों क्लिक करो


शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शहीद जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का रहने वाला था।
इसे भी पढ़े- सड़क निर्माण के दौरान हादसा, तीन मजदूर की करंट से मौत, दो गंभीर