Quick Feed

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह से सतर्क रहें नागरिक : जम्मू-कश्मीर पुलिस 

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह से सतर्क रहें नागरिक : जम्मू-कश्मीर पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को लोगों को सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की. हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई थी कि जम्मू के नागरिकों को रात के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. इसी के बाद एक बयान में, पुलिस ने कहा कि जम्मू में रात की सैर से बचने के संबंध में कुछ सोशल मीडिया हैंडल द्वारा फर्जी सूचना प्रसारित की जा रही है.पुलिस के बयान में कहा गया है, “पुलिस ने ऐसी अफवाहों पर कड़ा संज्ञान लिया है और लोगों से कहा है कि यह जानकारी बिल्कुल निराधार है और ऐसी अफवाहों या फर्जी सूचनाओं को गंभीरता से न लें. पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में प्रभुत्व और निगरानी बनाए रखी है.”बयान में कहा गया है, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से जागरूक और सक्षम है और लोगों को किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.” बयान में कहा गया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आम जनता के बीच अनावश्यक दहशत पैदा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा.आपको बता दें कि हाल में जम्मू में कुछ आतंकी वारदातें हुईं हैं. इसके कारण अफवाहबाजों को मौका मिल गया है और वे इसका फायदा उठाकर लोगों को डराने या भ्रम फैलाने के काम पर लग गए हैं. पुलिस ने अब इन पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है.

जम्मू-कश्मीर आतंक से आगे निकल चुका है लेकिन अब भी कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया इनका हथियार बन गया है. पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई का मन बना चुकी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button