Quick Feed

हंदवाड़ा सीट पर कांटे की टक्कर, सज्जाद गनी लोन क्या बरकरार रख पाएंगे सीट? देखें स्कोर कार्ड

हंदवाड़ा सीट पर कांटे की टक्कर, सज्जाद गनी लोन क्या बरकरार रख पाएंगे सीट? देखें स्कोर कार्डजम्मू कश्मीर की हंदवाड़ा सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.हंदवाड़ा जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित है. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 701 से यह सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. यहां तीसरे चरण में वोट डाले गए थे. सज्जाद लोन 2014 के चुनाव में हंदवाड़ा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. 2014 के चुनाव के बाद जब पीडीपी और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाया था तब सज्जाद लोन बीजेपी के कोटे से मंत्री बने थे. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जतायी जा रही थी. स्कोर कार्ड कांग्रेस-एनसी गठबंधन – 52 सीटों परआगेबीजेपी – 26 सीटों पर आगेअन्य – 12 सीटों पर आगेपिछले चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट पर हंदवाड़ा से विधानसभा के पूर्व सदस्य जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला गौहर आजाद से हुआ था. 2014 के चुनाव में सज्जाद गनी लोन जो की जेपीसी के उम्मीदवार थे उन्हें 29355 वोट मिले थे वहीं जेकेएन के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद रमज़ान को 23932 वोट मिले. 5423 मतों से सज्जाद गनी लोन को जीत मिली थी.जेकेपीसीपीडीपीरुझानसज्जाद लोनगौहर आजाद मीरसज्जाद लोन अलगाववाद छोड़कर संसदीय राजनीति में शामिल हुए हैं.सज्जाद के पिता अब्दुल गनी लोन ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की स्थापना की थी. वो कश्मीर की स्वायत्ता के समर्थक थे. उनकी 21 मई 2002 दो को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पिता की हत्या के बाद 2004 में सज्जाद लोन ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की कमान संभाली थी. वो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को राजनीति की मुख्यधारा में ले आए.

पिछले चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट पर हंदवाड़ा से विधानसभा के पूर्व सदस्य जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला गौहर आजाद से हुआ था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button