स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागराजनीतिरायपुर संभाग

शांत छत्तीसगढ़ को सत्ता के लिए हिंसा की आग में झोंकने सीएम भूपेश तैयार- अरुण साव

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में हुए BJP नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया दी है। साव ने कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व एक कांग्रेसी नेता का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त वीडियो को मोहला का बताया गया था। जिसमें सरजू टेकाम वहां के कांग्रेसी विधायक के उपस्थिति में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं मारने-काटने की धमकी दे रहे हैं। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैंय्या पर है।

कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं हो रहा है टारगेट किलिंग

अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है।
और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।

BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इसप्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।
साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के किये उखाड़ फेंकेगे।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button