CUET 2025: सीयूईटी परीक्षा तारीख का ऐलान इसी महीने, सीयूईटी यूजी-पीजी एग्जाम शेड्यूल पर जानें लेटेस्ट अपडेट
CUET 2025: सीयूईटी परीक्षा तारीख का ऐलान इसी महीने, सीयूईटी यूजी-पीजी एग्जाम शेड्यूल पर जानें लेटेस्ट अपडेट CUET UG 2025 Dates: देश के कई राज्यों में कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी हैं और क्लासेस शुरू हो गए हैं, वहीं कहीं अभी भी एडमिशन चालू है. इसी बीच सीयूईटी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET 2025) परीक्षा की तारीखों की घोषणा इसी महीने होने की उम्मीद है. यह अंदाज पिछले साल के आधार पर लगाया जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख, सिलेबस, परीक्षा शहर की सूची के साथ इसमें भाग लेने वाले यूनिवर्सिटी की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी करेगी.सीयूईटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल किया जाता है. यह परीक्षा देशभर में भाग लेने वाले सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए होता है. UGC NET 2024 Result: यूजीसी नेट रिजल्ट और कट-ऑफ, जानिए इस बार यूजीसी नेट कट-ऑफ कितनी जाने की संभावनाइस साल सीयूईटी यूजी में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. वहीं सीयूईटी पीजी परीक्षा में 5,77,400 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था. सीयूईटी पीजी परीक्षा इस साल मार्च में हुई थी. इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी.CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 15 फरवरी से होगी परीक्षाइस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा में कुल 283 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया जबकि सीयूईटी पीजी परीक्षा में 190 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया. आगामी सत्र में और भी विश्वविद्यालय शामिल हो सकते हैं, जिसके बारे में परीक्षा एजेंसी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से सूचित करेगी. पिछले सत्र में इन विश्वविद्यालयों ने लिया भाग- IIT और NIT में क्या है अंतर, कैसे मिलता है दाखिला, क्या आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड भी जरूरीसीयूईटी 2025 में भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालयजामिया मिलिया इस्लामियाअसम विश्वविद्यालयजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालयमहात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालयबनारस हिंदू विश्वविद्यालयमणिपुर विश्वविद्यालयआंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालयमौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालयदक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालयमिजोरम विश्वविद्यालयगुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालयनागालैंड विश्वविद्यालयहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालयउत्तर पूर्वी पहाड़ी विश्वविद्यालयहिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालयपांडिचेरी विश्वविद्यालयजम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालयराजीव गांधी विश्वविद्यालयझारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालयसिक्किम विश्वविद्यालयकर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालयतेजपुर विश्वविद्यालयकश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालयअंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालयकेरल केंद्रीय विश्वविद्यालयत्रिपुरा विश्वविद्यालयओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालयइलाहाबाद विश्वविद्यालयपंजाब विश्वविद्यालयदिल्ली केंद्रीय विश्वविद्यालय,राजस्थान विश्वविद्यालयहैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालयतमिलनाडु विश्वविद्यालयविश्व भारती विश्वविद्यालयडॉ. हरिसिंह गौर विश्व विद्यालयमहात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालयगुरु घासीदास विश्वविद्यालयकेंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्लीहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालयश्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयइंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालयराष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
