स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

AAP विधायक दल की बैठक में मंगलवार को तय होगा दिल्ली का नया CM, शाम को LG से मिलेंगे केजरीवाल

AAP विधायक दल की बैठक में मंगलवार को तय होगा दिल्ली का नया CM, शाम को LG से मिलेंगे केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद सोमवार को दिन भर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. आम आदमी पार्टी में नेताओं की कई दौर की बैठक हुई. फिर शाम को पार्टी की PAC की भी बैठक हुई, जिसमें संभावित सीएम के नाम को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल पद से इस्तीफा देंगे. इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल से समय मांगा है. कल मिलने का समय मिला है.दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में मौजूद सभी लोगों से सीएम के नए चेहरे को लेकर वन-टू-वन चर्चा की है. कल सुबह 11:30 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दूसरे चरण की चर्चा होगी. वहां भी अरविंद केजरीवाल सभी से 1-2-1 बात करेंगे, फिर नाम तय होगा.Highlights : 

मंगलवार को सुबह 11:30 बजे AAP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम को लेकर दूसरे चरण की चर्चा होगी. वहां अरविंद केजरीवाल सभी से 1-2-1 बात करेंगे, फिर नाम तय होगा.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button