रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सुनिश्चित जीत को देखते हुए कांग्रेस के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी जी की गारंटियों ने कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है।
इनके राष्ट्रीय नेता राहुल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटियां दे गए थे, उन गारंटियों को कांग्रेस ने बार-बार बदलकर यह साबित कर दिया है कि उसे अपने राष्ट्रीय नेताओं पर भरोसा नहीं है और छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, उनकी सरकार और कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस अपनी घोषणाओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा के घोषणा पत्र की समीक्षा करने पर ज्यादा जोर दे रही है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस अपनी सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस और प्रशासन तंत्र के साथ अपने कार्यकर्ताओं के जरिये हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करा रही है ताकि हमने महिलाओं के हित में जो गारंटी देश के प्रधानमंत्री की ओर से दी है वह महिलाओं तक न पहुंच पाए। महतारी वंदन के फार्म भरवाने हमारे कार्यकर्ता प्रदेश की माताओं, बहनों तक जा रहे है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें रोक रहे है। कांग्रेस ने तो महिलाओं को तो कुछ नहीं दिया सिर्फ धोखा दिया। भाजपा महतारी वंदन करने निकली है तो वह भी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। हमे हमारे संकल्प पत्र का प्रचार करने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग सरेआम हो रहा है। भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, सीतापुर दल्लीराजहरा इलाकों में ज्यादा मिल रहे हैं भाजपा इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करेगी।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वादाखिलाफियों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। ये वादा तो कर लेते है लेकिन जब निभाने की बारी आती है तो साफ मुकर जाते है। इसी तरह महिलाओं को प्रियंका गांधी गारंटी दे गई कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे लेकिन कांग्रेस ने इसे बदल कर घोषणा की है कि गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देंगे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं से शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। महिलाओं से वादा किया गया था कि साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त में देंगे, महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करेंगे, विधवा पेंशन देंगे, बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देंगे, हर थाने में महिलाओं की सहायता के लिए डेस्क का वादा किया गया था महिलाओं पर होने वाले अपराधों की संख्या पांच साल में इस तरह बढ़ी है कि कोई भी महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। एक भी वादा कांग्रेस की सरकार ने नहीं निभाया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अब तक कांग्रेस 19 बार घोषणाएं कर चुकी है और इन्हें बदलती जा रही है। हर बार उनकी घोषणाओं में अंदर आ जाता है। राहुल गांधी ने घोषणा की कि 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेंगे। दिल्ली से इनके एक और नेता जयराम रमेश आए और घोषणा कर गए कि 3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदेंगे। जब भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गारंटी दे दी तो उसके बाद कांग्रेस ने अपने नेताओं की घोषणाओं को ठुकराकर 3200 रुपए का रेट शो कर दिया। यह दिखावेबाजी किसी काम नहीं आने वाली। बार-बार अपने घोषणा पत्र बदलने वालों पर कौन भरोसा करेगा और जो पहले भी ढेरों वादे करके सत्ता में आकर अपने वादों से मुकरते रहे हो उनके खोखले वादों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा उदारण युवाओं के साथ वादाखिलाफी का है 10 लाख युवाओं को नौकरी देने और नौकरी न देने की स्थिति में हर माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और साढ़े चार साल तक कांग्रेस ने यह भत्ता नहीं दिया और स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की ओर से कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने का वादा घोषणा पत्र में शामिल नहीं है। भाजपा ने जब युवाओं के हक में दबाव बनाया तो सरकार के अंतिम दिनों में गिने चुने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना शुरु किया। बेरोजगार युवाओं का 15 हजार करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार ने हड़प लिए।
- नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर
- जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..
- पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….
- सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..
- ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..



